उन्नाव। कोहरे से ट्रेन यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा एलकेएम ट्रेनों पर कोहरे का खासा असर है। शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी एक से दो घंटे देरी से स्टेशन पहुंच रही हैं। ट्रेनों की घंटों लेट लतीफी से यात्री परेशान हैं।
शुक्रवार को भी ट्रेनों की रफ्तार गति नहीं पकड़ सकी। रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के इंतजार में मौसम व सिस्टम को कोसते रहे। ट्रेनों की घंटों लेटलतीफी यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। इस दौरान रनथ्रू शताब्दी एक्सप्रेस करीब एक घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस 8 घंटे, राप्तीसागर 17 घंटे, कोटा-पटना वाया लखनऊ फैजाबाद 13 घंटे, कैफियत एक्सप्रेस 5 घंटे, ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस 3:30 घंटे, झांसी लखनऊ इंटरसिटी 4 घंटे, प्रयाग इंटरसिटी 5 घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से स्टेशन पहुंचीं। वहीं मेमू ट्रेनें एक से दो घंटे देरी से रहीं।