फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्की फटने से व्यक्ति की मौत, छह घायल

Tue, 24 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। फिटिंग करते समय नई आटा चक्की फट गई। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई जबकि उसके दो बेटों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया जहां से कानपुर रेफर की दिया गया है। घायलों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के मवई छेरिहा निवासी अशोक कुमार (55) अपने घर पर नई आटा चक्की लगा रहे थे। सोमवार को उन्होंने अचलगंज कसबा स्थित रजनीश मशीनरी स्टोर से नई आटा चक्की खरीदी थी। मंगलवार को दुकानदार ने दो मेकेनिकों को ट्रैक्टर से चलने वाली इस आटा चक्की की फिटिंग करने के लिए भेजा था।

दोपहर करीब एक बजे मेकेनिकों ने फिटिंग का काम पूरा करने के बाद आटा चक्की चालू की। करीब दस मिनट चलने के बाद चक्की अचानक फट गई।

लोहे और पत्थर के टुकड़े काफी दूर जाकर गिरे इससे पास में ही मौजूद अशोक उनके बेटे आनंद किशोर (38), राजकिशोर (25) के अलावा सुरेश लोधी, उमेश तिवारी, संजय और गांव में ही रहने वाले राजकिशोर का 12 वर्षीय बेटा जय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शहर के एक नर्सिंगहोम पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया जबकि सभी छह घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे में चक्की की फिटिंग कर रहे दोनों मेकेनिक भी घायल हुए हैं मगर मशीनरी स्टोर के प्रोपराइटर ने दोनों को कहीं दूसरे स्थान पर भर्ती कराया है।

घटना के बाद से दुकानदार अपनी दुकान बंद करके फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें