उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष
रजनीकांत श्रीवास्तव की अगुवाई में मंगलवार को व्यापारियों ने बड़ा चौराहा
पर जीएसटी का पुतला जलाया। इस दौरान व्यापारी जीएसटी बिल में खामियों को
दूर करने की मांग करते रहे।
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने कहा कि
बीते दिनों व्यापार मंडल की ओर से प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को जीएसटी
में संशोधन के लिए ज्ञापन भेजा था इसमें अभी तक कोई संशोधन नहीं हुआ है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रस्तावित जीएसटी में संशोधन की जरूरत है। इसके लिए
केंद्र सरकार को अवगत कराया गया है क्योंकि इस बिल में व्यापारियों का दोहन
व शोषण होना निश्चित है।
कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है
वह प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर इश्तियाक गौरी, शैलेंद्र गुप्ता,
शैलेंद्र सिंह, रमाशंकर, मनोज गुप्ता, विनय सिंह, मोनू गुप्ता, महेश
गुप्ता, मुन्नूलाल, शिव कुमार, विकास त्रिपाठी, सुमित गुप्ता, देवकांत
जौहरी, परवेज अहमद, राजन चौरसिया आदि मौजूद रहे।