फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 हजार प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कल

Sat, 12 Dec 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में 1044 प्रधान सीटों और ग्राम पंचायत सदस्य की 12958 सीटों पर चुनाव की अधिसूचना 21 सितंबर को लागू हुई थी। पहले चरण का चुनाव 28 नवंबर, दूसरे चरण का 1 दिसंबर व तीसरे चरण का 7 दिसंबर को चुनाव हो चुका है। चौथे व अंतिम चरण का चुनाव गुरुवार को पूरा हो गया।
विज्ञापन


सभी चरणों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही 6853 प्रधान पद के उम्मीदवार अब 13 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा 6175 ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी मतपेटियों में बंद है। जनपद के सभी 16 ब्लाकों में प्रधान और सदस्य पदों के लिए 13028 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला दो दिन बाद 13 दिसंबर रविवार को होगा क्योंकि उसी दिन मतगणना होगी। इस पंचायत चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मतगणना तिथि को मात्र दो दिन का समय शेष है ऐसे में सभी प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


अब किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा और किसको निराशा हाथ लगेगी इसकी जानकारी आने वाली 13 तारीख को होगी। फिलहाल सभी प्रत्याशियों की धुकधुकी परिणाम तिथि नजदीक देख बढ़ गई है और सभी मतगणना तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें