पाटन। राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के तहत बाबू जयशंकर गया प्रसाद महाविद्यालय के पांच छात्रों का चयन किया गया। शुक्रवार को थाना प्रभारी ने दैनिक और सामाजिक कार्यों की जानकारी चयनित छात्रों को दी।
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से संचालित योजना के तहत क्षेत्र के बाबू जयशंकर गया प्रसाद महाविद्यालय के छात्र रोहित कुमार, तृप्ति,अरुस पटेल और आकांक्षा पटेल को चयनित किया गया। बिहार थाना प्रभारी शिव प्रकाश पांडे ने बच्चों को सामाजिक गतिविधियों एवं पुलिस के दैनिक कार्यों के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चयनित बच्चों को इस योजना के तहत एक माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य है कि विभिन्न समुदायों के बारे में समझना और उनकी समस्याओं को जानना और उन्हें हल करना है।
इसके अलावा सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना का विकास करना, समूह स्तर पर जिम्मेदारियों को बांटने के लिए आवश्यक क्षमता का विकास करना, आपातकाल और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए उनको विकसित करना, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समानता का अभ्यास करना, नेतृत्व क्षमता आदि है। बताया कि इन्हीं गतिविधियों के बारे में छात्र-छात्राओं को एक महीने प्रशिक्षण दिया जाएगा।