फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा से राधा-कृष्ण समेत पांच मूर्तियां चोरी

Mon, 17 Jun 2019 12:32 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
भगवंतनगर स्थित मंदिर जिससे मूर्तियों की हुई चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिहार थानाक्षेत्र के भगवंतनगर कस्बा स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर से शनिवार रात चोरों ने  राधा-कृष्ण, राम-सीता व लक्ष्मण की मूर्तियां चोरी कर ली। रविवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचा तो उन्हें मंदिर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर रखी मूर्तियां गायब थी। पुजारी ने यूपी 100 के अलावा भगवंतनगर चौकी पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।  


बिहार थानाक्षेत्र के भगवंतनगर कस्बा में प्राचीन द्वारिकाधीश विराजमान राधा-कृष्ण का मंदिर स्थित है। 1936 में कस्बा निवासी मूंगा गुप्ता ने मंदिर का निर्माण कराया था। मौजूदा समय में मूंगा गुप्ता के परिजन कानपुर में रहते हैं। मंदिर की देखरेख की जिम्मेदारी भगवंतनगर निवासी मनोज बाजपेई के पास है। वह सुबह शाम मंदिर में पूजा करते हैं। मनोज बाजपेई ने बताया कि शनिवार शाम मंदिर में पूजा करने के बाद वह कपाट बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब मंदिर पहुंचे तो उन्हें दरवाजा खुला मिला। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो भगवान की मूर्तियां गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंदिर में भगवान राधा कृष्ण, राम सीता व लक्ष्मण की बेशकीमती मूर्तियां रखी हुई थी। चोर मंदिर के दरवाजे पर लगे ताले व सेंट्रल लाक को तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। मूर्तियों पर चढ़ाए गए जेवरात भी वह उठा ले गए। सूचना पर भगवंतनगर कसबा चौकी प्रभारी हरिमोहन यादव ने जांच की। उन्होंने पुजारी से घटना जानकारी और तहरीर ली। चौकी प्रभारी हरिमोहन यादव ने बताया कि मूर्तियां चोरी हुई हैं। तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को दी गई सूचना में अष्टधातु की मूर्तियां चोरी होने की बात कही थी। हालांकि जब पुलिस जांच करने पहुंची तो उन्होंने सिर्फ कीमती मूर्तियां चोरी होने की बात कही। पुजारी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में भी कीमती मूर्तियां चोरी होने की बात कही गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें