उन्नाव। टीबी रोगियों को चिह्नित करने के लिए जिले में चलाए जा रहे अभियान में अब तक 17 नए मरीज मिले हैं। 10 जून से जिले भर में सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान की शुरुआत हुई थी। यह अभियान 22 जून तक जिले में चलाया जाएगा। अभियान में 180839 मरीजों की स्क्रीनिंग की जा चुकी हैं। जिनमें 901 लोगों में टीबी के संदिग्ध लक्षण मिलने पर मरीजों के बलगम की जांच कराई गई थी।
केंद्र सरकार का वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्षण है। इसी के तहत 10 जून से 22 जून तक जिले में सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान की शुरुआत की गई। स्वास्थ्य विभाग ने 3 लाख 73 हजार लोगों तक पहुंचकर उनकी जांच करने का लक्ष्य तय किया था। इसके लिए 153 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में तीन स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक टीम को डोर टू डोर जाकर रोग से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान करने के निर्देश दिए गए थे। सीएमओ डा. लालता प्रसाद के अनुसार अब तक टीबी के 17 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें शहर में 5, पुरवा में 1, बांगरमऊ में 2, सफीपुर में 1, बिछिया में 1, हिलौली में 1, असोहा में 3, गंजमुरादाबाद में 1, मियागंज में 1, औरास में 1 मरीज मिला है। इनमें से 11 मरीजों का डाट्स सेंटर पर उपचार भी शुरू करा दिया गया है।
- 10 जून से शुरू हुआ था सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान
- 180839 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, 901 व्यक्तियों के बलगम की हुई जांच