फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टेंडर प्रकि्रया शुरू, दो लाख लोगों को मिलेगी हिचकोले भरे सफर से निजात ु1.70 करोड़ से दुरुस्त होंगे पांच मार्गम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। लंबे समय से खस्ताहाल पड़े जिले के पांच प्रमुख संपर्क मार्गों को दुरुस्त किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। इनमें एक राज्यमार्ग भी शामिल है। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने जल्द संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिले में दो क्षेेत्रों को जोडऩे वाले कई ऐसे संपर्क मार्ग हैं जो लंबे समय से खस्ताहाल हैं। इन पर आवागमन करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई मार्ग तो पूरी तरह से गड्ढों में समा गए हैं। कहीं पर गिट्टियां बाहर झांकने लगी हैं। इससे वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। इसको देखते हुए इसी साल की शुरुआत में पीडब्ल्यूडी ने सर्वे कराकर इन मार्गों का चिह्नांकन कराया था। इनमें अभी पांच मार्गों का चयन किया गया।
इन मार्गों को दुरुस्त करने का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया। अब शासन से 10.4 किलोमीटर लंबे इन मार्गों के नवनिर्माण के लिए लगभग 1.70 करोड़ करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता हरदयाल अहिरवार व निर्माण खंड के सुबोध कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें