फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरदोजी कारीगर के घर पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। जरदोजी कारीगर के घर में छत के रास्ते दाखिल हुए चोरों ने कमरे की कुंडी तोड़कर चिकन के कपड़े व ढाई लाख की नगदी सहित पांच लाख का माल ले उड़े। पीड़ित के अनुसार सूचना देने के बाद भी पुलिस जांच करने नहीं पहुंची। पीड़ित ने गांव के ही दो व्यक्तियों पर चोरी करने का शक जताया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी मो. वसीक कपड़ों व साडियों में जरी की कढ़ाई का काम करते हैं। सोमवार रात गांव के ही एक व्यक्ति के घर के पास रखी सीढ़ी को पीछे की दीवार में लगाकर छत के रास्ते उसके घर में दाखिल हुए चोर कमरे की कुंडी काटकर भीतर पहुंचे अलमारी में रखे करीब ढाई लाख कीमत के कपड़े व अलमारी के लॉकर में रखे ढाई लाख रुपये पार कर ले गए। पीड़ित की सूचना व कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी पुलिस जांच करने नहीं पहुंची। बांगरमऊ कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें