फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शटरिंग गिरने से पांच मजदरू घायल

Mon, 19 Feb 2024 02:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
- बांगरमऊ कोतवाली के फतेहपुर हामजा गांव में शटरिंग में लगाई गई बल्ली टूटने से हादसा
विज्ञापन

- बांगरमऊ सीएचसी में कराया गया भर्ती, एक जिला अस्पताल रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी

गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली के फतेहपुर हामजा गांव में मकान की स्लैब डालते समय, शटरिंग गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक श्रमिक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बांगरमऊ कोतवाली के गांव फतेहपुर हामजा में अंसार मलिक अपना मकान बनवा रहा है। रविवार दोपहर बाद छत की स्लैब डाली जा रही थी। इस काम में 12 श्रमिक काम कर रहे थे। इसी दौरान शटरिंग की एक बल्ली टूट गई और ऊपर कंक्रीट की ढलाई जारी होने से शटरिंग का काफी हिस्सा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंक्रीट, मलबा व सरिया आदि गिर गईं। हादसे में बांगरमऊ कोतवाली के गांव मेलाआलम शाह निवासी सुरेंद्र कुमार (40), आलमपुर रेतवा का संजू (25), माथर गांव निवासी रंजीत (32), गुड्डू (28) और बेहटामुजावर निवासी कल्लू (27) घायल हो गए। भवन स्वामी अंसार ने एंबुलेंस से सभी घायलों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। गुड्डू को ज्यादा चोटें होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि शटरिंग की बल्ली टूटने से निर्माणाधीन छत गिर गई जिससे पांच मजदूर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें