फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: साली की शादी से लौटा युवक सुबह फंदे पर मिला

Mon, 19 Feb 2024 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 4
विज्ञापन

परिचय- मृतक पंकज की फाइल फोटो।



ससुराल में विवाद की चर्चा, रात में ही लौटा, पूछने पर मां को भी नहीं बताई वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
असोहा। साली की शादी में शामिल होने गए युवक का ससुरालियों से विवाद हो गया। इसके बाद वह पत्नी को वहीं छोड़कर रात में ही अपने घर लौट आया। सुबह उसका शव घर के बाहर पेड़ में फंदे से लटका मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

थानाक्षेत्र के गांव इमिलिहाखेड़ा निवासी पंकज (28) की ससुराल पुरवा कोतवाली के गांव मनिकापुर में है। शनिवार को साली की शादी में शामिल होने गया था। चर्चा है कि वैवाहिक रस्मों के दौरान पंकज का ससुरालियों से विवाद हो गया था। इससे वह देर रात ही अपने घर लौट गया। मां कुसमा ने बताया कि रात में लौटने पर बेटा परेशान दिख रहा है।
विज्ञापन

उसने बेटे से कारण पूछा तो उसने कुछ न बताकर सोने जाने की बात कही। इस पर वह सोने चली गई, लेकिन पंकज घर के अंदर काफी देर तक नहीं आया। अनहोनी की आशंका पर करीब आधे घंटे बाद वह फिर बेटे को बुलाने गई तो देखा पेड़ पर रस्सी के फंदे से उसका शव लटक रहा था। यह देखकर वह बेहाल हो गई।
विज्ञापन

कुसमा ने खेत में फसल की रखवाली कर रहे पति शिवशंकर को सूचना दी। रात में ही पहुंची पुलिस ने जांच की। पिता ने बेटे के मानसिक रुप से परेशान होने की बात बताई। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पंकज का एक साल पहले नीतू से विवाह हुआ था। पति की मौत से नीतू के साथ भाई मनोज और माता-पिता बेहाल हैं। एसओ राजबहादुर ने बताया कि पिता ने आत्महत्या की तहरीर दी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोप होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें