फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ की सड़क, छह महीने में गड्ढों में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। तहसीलों को मुख्य मार्गों से जोड़ने की योजना के तहत छह महीने पहले पांच करोड़ की लागत से चौड़ी व उच्चीकृत किए गए 17 किमी लंबा अजगैन-मोहान मार्ग खस्ताहाल है। कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहनों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। आए दिन जाम और हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

चौबीस घंटे व्यस्त रहने वाले अजगैन-मोहान मार्ग से सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बरेली आदि रूट पर चलने वाले वाहनों का बड़े पैमाने पर आवागमन रहता है। संकरी रोड होने से क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश रावत की पहल पर प्रशासन ने तहसीलों मुख्यमार्गों से जोड़ने की योजना के तहत करीब पांच करोड़ की लागत से इस 17 किमी मार्ग का चौड़ीकरण कराने की मंजूरी दी थी। छह महीने पहले चौड़ीकरण का काम पूरा हुआ। लेकिन निर्माण में की गई मानकों की अनदेखी से मार्ग कई स्थानों पर जर्जर हो गया है। अजगैन, मकूर, नई सरांय, नवई, फरहदपुर सहित कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे आए दिन वाहन दुर्घटनाएं होती हैं और जाम भी लगता है। अजगैन-भौली मोड़ के पास कई फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश से जलभराव होने से गहरे गड्ढों से अनजान वाहन सवार दुर्घटना का शिकार होते हैं।
मोहान विधायक ब्रजेश रावत ने बताया कि उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने जल्द ही मार्ग को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ठेकेदार को दिया है नोटिस, होगी सख्त कार्रवाई
लोकनिर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मन्नीलाल ने बताया कि शिकायत पर उन्होंने कुछ दिन पहले मार्ग का निरीक्षण किया था। कई स्थानों पर काम पूरा नहीं है। तो कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने माना कि निर्माण एजेंसी ने अनियमितता बरती है। बताया कि ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी मार्र्ग दुरुस्त न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें