फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की छत पर चढ़कर फायरिंग, पुलिस को मिले खोखे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अचलगंज। किसान की छत पर चढ़कर शुक्रवार देर रात कुछ लोगाें ने फायरिंग कर उसे जान से मारने की धमकी दी। एसपी को सूचना देने पर पहुंची पुलिस को बदमाश तो नहीं छत पर खोखे जरूर मिले। किसान का आरोप है कि पूर्व में भी दो बार फायरिंग की जा चुकी है। कार्रवाई की जगह पुलिस ने सूचना को फर्जी बता जांच तक नहीं की। शुक्रवार रात हुई घटना के बाद एसओ ने गश्त के लिए गांव में दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

मवइया माफी गांव निवासी अवधेश कुमार ने शुक्रवार रात एक बजे एसपी आनंद कुलकर्णी को फोन कर बताया कि कुछ लोग उसकी छत पर चढ़कर फायरिंग कर रहे हैं। उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी ने तत्काल एसओ अतुल तिवारी को मौके पर पहुंचने को कहा। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जमीन के मुआवजे के तौर पर उसे बड़ी रकम मिली है। उसने राशि बैंक में जमा कर रखी है। आशंका जताई कि इसी रकम के लिए बदमाश इस तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं। एसओ अतुल तिवारी ने बताया कि रंजिशन ऐसा किए जाने की बात प्रतीत हो रही है। रात्रि गश्त के लिए दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें