फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी

Mon, 06 Jul 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर को मोहल्ला एबी नगर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई। शनिवार शाम हुए विवाद के बाद करीब आधा दर्जन युवकों ने दहशत फैलाने के इरादे से रविवार को धावा बोल दिया। पुलिस ने तीन ज्ञात समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शनिवार शाम शहर के मोहल्ला एबी नगर जमा मस्जिद के पास निवासी गुड्डू के घर के बाहर स्थित एक दुकान पर खड़े कुछ युवक आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। गुड्डू के घर में मौजूद महिलाओं ने इसका विरोध किया तो विवाद हो गया। मोहल्ले के लोग एकजुट हुए तो युवक वहां से चले गए।

रविवार दिन में करीब ग्यारह बजे तीन बाइक में सवार तमंचा और हाकी से लैस करीब आधा दर्जन युवक गुड्डू के घर के सामने पहुंचे और गुड्डू के दरवाजे पर हाकियां पटकी और कई राउंड फायरिंग भी की। घटना से मोहल्ले और आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर किला पुलिस चौकी इंचार्ज मो. मन्नान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे मगर तबतक सभी युवक भाग चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से एक हाकी और कारतूस का खोखा बरामद किया है। गड्डू की तहरीर पर पुुलिस ने लाली ठाकुर, लीशू उर्फ छोटे और अनूप समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दहशत फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें