फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गृहस्थी जलकर राख

विज्ञापन
लहरापुर के मजरा काकरिया पुरवा में लगी आग से जले घर व गृहस्थी देखते ग्रामीण। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। ग्राम लहरापुर के मजरा ककरियापुरवा में अज्ञात कारणों से एक मकान में भीषण आग लग गई। पीड़ित के अनुसार सोने-चांदी के जेवर, खाद्यान्न, बीस हजार रुपये व अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन

ग्राम लहरापुर के मजरा ककरियापुरवा में राम औतार लोधी का झोपड़ीनुमा मकान है। ठंड से बचने के लिए उसने मकान के चारों तरफ पुआल लगा रखा था। शाम चार बजे किन्हीं अज्ञात कारणों से पुआल में आग लग गई। जिससे राम औतार का झोपड़ीनुमा मकान भी धू-धूकर जलने लगा। ऊंची लपटें उठते देख ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने के प्रयास किया। किसी एक घंटे पंप सेट से पानी डालकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक धान बेचकर रखे गए 20 हजार रुपये, करीब एक लाख रुपये तक की कीमत के सोने-चांदी के जेवर, तीन क्विंटल गेहूं और सात क्विंटल धान भी जल गया।
क्षेत्रीय लेखपाल चंद्रभूषण ने मौके पर पहुंचकर करीब दो लाख रुपये तक के नुकसान की रिपोर्ट भेजी है। उधर घटना की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान के पति उपदेश यादव ने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। उधर, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलारीखेड़ा में रविवार देररात एक किसान की झोपड़ी में आग लगा दी गई। सलारीखेड़ा निवासी करन सिंह पुत्र राजाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही एक युवक ने आग लगाई है। आग से झोपड़ी में रखा करीब 40 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें