फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन दिवस : रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/पुरवा। शहीद दमकल कर्मियों की याद में अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि देकर स्मृति दिवस मनाया। सभी अग्निशमन कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखा और पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में वाहन रैली निकालकर लोगों को आग से सुरक्षा के बचाव के उपाय बताकर जागरूक किया।
विज्ञापन

वर्ष 1944 को मुंबई बंदरगाह पर मालवाहक जहाज में लगी आग बुझाते समय शहीद हुए 66 अग्निशमन जवानों की याद में अग्निशमन विभाग हर साल स्मृति दिवस मनाता है। इसी के तहत रविवार सुबह फायर सीओ अनूप सिंह ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल जिला अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव और अन्य जवानों ने लोगों को आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि विभाग हर साल 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाता है। इससे पहले जवानों ने शहीदों की याद में पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी। इसके बाद सभी अग्निशमन जवानों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कर्तव्य निष्ठा और समर्पण भाव से सेवा करने का संकल्प लिया। जवानों ने लोगों को आग लगने की घटना से बचने और आग लगने पर बचाव के उपाय बताकर लोगों को जागरूक किया। रैली गांधीनगर तिराहे से छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, आईबीपी चौराहा, आवास विकास, मोतीनगर हाेते हुए लखनऊ बाईपास पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, पुरवा में फायर स्टेशन प्रभारी राममिलन भारती ने फायर स्टेशन पुरवा में शहीद दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा। बाद में अग्निशमन वाहनों की एक प्रचार-प्रसार रैली कस्बा पुरवा, मौरावां से मंगतखेड़ा तथा अन्य क्षेत्रों में निकाली गई। जवानों ने सभी को आग से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें