फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर में लीकेज से लगी आग, गृहस्थी खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारासगवर। खाना पकाते समय सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। सूचना पर गैस एजेंसी के मैकेनिक ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ित ने हजारों के नुकसान की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

हरिश्चंद्रपुर के मजरा पिथईखेड़ा निवासी विपिन कुमार के घर शनिवार गैस चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा था। अचानक सिलिंडर से लीकेज शुरू हो गया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते लीकेज से आग लग गई और पूरे घर में फैल गई। परिजनों ने आग बुझाने का का काफी प्रयास किया पर सिलिंडर फटने के डर से उसमें लगी आग बुझा नहीं सके। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखा जलते सिलिंडर को बोरे से पकड़कर बाहर किया और कुछ दूरी पर बाग में ले जाकर फेंका। परिजनाें की सूचना पर गैस एजेंसी से पहुंचे मैकेनिक ने जलते गैस सिलिंडर की आग बुझाई। विपिन कुमार ने आग से 80 हजार के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें