फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फैक्टरी मालिक, प्रबंधक सहित चार पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Mon, 04 May 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। गहरा स्थित फाइबर की प्लेट बनाने वाली कंपनी में शनिवार को करंट लगने से हुई श्रमिक की मौत की घटना में पिता ने फैक्टरी के मालिक, प्रबंधक सहित चार पर लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के भगवाकोल गांव निवासी धर्मेंद्र (21) पुत्र राकेश बंथर स्थित औद्योगिक क्षेत्र गहरा में क्राउन टीयर फैक्टरी में श्रमिक था। उसमें फाइबर की प्लेटें बनती हैं। शनिवार दोपहर 2:30 बजे कंपनी में काम करने के दौरान खुले पड़े बिजली की तार की चपेट में आकर करंट लगने से धर्मेंद्र की मौत हो गई थी। परिजन कंपनी के बाहर शव रख मुआवजे की मांग करते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुनी। प्रबंधन के लोग वहां से निकल गए थे। पुलिस ने रात में शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक के पिता राकेश कुमार ने फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही मानते हुए मालिक अजमत अली व प्रबंधक, इलेक्ट्रीशियन एक अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें