फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क घूम रहे लोगों पर जुर्माना

विज्ञापन
शहर के बड़े चौराहा पर बिना मास्क लगाए युवकों का चालान करने ले जाती महिला पुलिस। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिलाधिकारी के निर्देश पर यातायात व कोतवाली पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गों पर अभियान चलाकर बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान काटा।
विज्ञापन

गुरुवार को बड़े चौराहे पर महिला थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। महिला थाना अध्यक्ष सुनीता चौरसिया ने बताया कि जिले में कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रमुख चौराहों पर अभियान चला कर जो लोग बिना मास्क के घूमते मिले उनसे जुर्माना वसूलने के साथ चालान किया जा रहा है। टीआई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि जिले के अचलगंज, बड़ा चौराहा, गदन खेड़ा चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें हेलमेट व सीटबेल्ट के 110 लोगों का ई-चालान व 16600 रुपये शमन शुल्क वसूले गए और बिना मास्क के 10 लोगों का चालान व 5000 रुपये शमन शुल्क वसूले गए। साथ ही लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें