फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को अंतिम चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों की शुक्रवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य व मंडलीय परियोजना प्रबंधक ने भौतिक सत्यापन के साथ वित्तीय समीक्षा की। स्वास्थ्य कार्यक्रमों में पिछड़ने पर पांच स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को अंतिम चेतावनी देने के साथ दस दिन में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। आयुष्मान योजना की समीक्षा में गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. संजीव, मंडलीय परियोजना प्रबंधक राजाराम व मंडलीय लेखा प्रबंधक शुक्रवार दोपहर सीएमओ कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, एमओआईसी व ब्लाक प्रोजेक्ट मैनेजरों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। वित्तीय समीक्षा में एनसीडी प्रोग्राम में खर्च कम मिलने पर नाराजगी जताई।
एनसीडी के अलावा अंधता निवारण कार्यक्रम में भी खर्च कम मिला। जिस पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारियों को स्थिति सुधारने की चेतावनी दी गई। जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थी व आशा भुगतान, टीकाकारण कार्यक्रम, योजनाओं में प्रगति की फीडिंग में सुस्ती पर फतेहपुरचौरासी, मियागंज, हिलौली, सफीपुर व बांगरमऊ एमओआईसी को कड़ी चेतावनी दी गई। कार्य में रुचि न लेने पर हिलौली और औरास के ब्लाक प्रोजेक्ट मैनेजर को आखिरी चेतावनी दी गई। संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक ने आयुष्मान योजना की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य स्तर पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। ऐसे में समय रहते योजनाओं की प्रगति में सुधार कर लें। उन्होंने अस्पताल में उच्च गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ. केपी सिंह, एसीएमओ डॉ. आरके गौतम, डॉ. एके रावत, डॉ. तन्मय कक्कड़, डॉ. अर्जुन सिंह सारंग, डॉ. जेआर सिंह, सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट, डॉ. अंजू दुबे, लाल बहादुर यादव व सभी ब्लाकों के एमओआईसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें