फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कार चालक और लोडर सवार व्यापारी में मारपीट, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। थाना गांव में रास्ते से निकलने को लेकर कार चालक और लोडर सवार व्यापारी में विवाद हो गया। मारपीट में गल्ला व्यापारी सहित दो लोग घायल हुए हैं। व्यापारी ने मारपीट के दौरान दो लाख रुपये गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार पर मारपीट और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के थाना गांव निवासी आशमुद्दीन गल्ला व्यापारी हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 नवंबर की शाम सात गेहूं बेचकर लोडर से घर जा रहा था। गांव के सामने रहने वाले विशाल सिंह, विक्रम सिंह अपने दो साथियों के साथ कार से आ रहे थे। पहले कार निकालने के लिए लोडर पीछे करने के लिए कहा। मना करने पर मारपीट हो गई। बचाने आए भाई बाबूदीन को भी पीटा। मारपीट में गेहूं बिक्री के दो लाख रुपये भी गिर गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें