फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आठ समितियों में फिर नहीं बांटी गई खाद

विज्ञापन
फोटो-33-साधन सहकारी समिति औरास के बंद गेट के बाहर खड़े किसान। संवाद
विज्ञापन
औरास। विकास खंड क्षेत्र की आठ समितियों में खाद होने के बाद भी शनिवार को वितरण नहीं किया जा रहा है। लाइन लगाने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल सकी। इससे किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

औरास, सीमऊ, परसहरा, रामपुर गढ़ौवा, टिकरा सामद, झब्बरा, मवई, दिपवल, शाहपुर तोंदा व बछौली समिति पर खाद वितरण की सूचना पर सैकड़ों किसान पहुंच गए। औरास समिति पर सचिव आलोक कुमार खाद वितरण के लिए पहुंचे लेकिन बिना खाद दिए ही वापस लौट गए। क्षेत्र की बछौली व शाहपुर समिति में ही खाद का वितरण किया गया।
अन्य समितियों पर ताला लटकता रहा। दोपहर तक समिति खुलने का किसान इंतजार करते रहे लेकिन ताला नहीं खुला। खाद लेने आए किसान सजीवन, राकेश, नरेंद्र कुमार, राधेश्याम व रामेश्वर ने बताया कि सचिव खाद वितरण के लिए आए थे। किसानों की अधिक संख्या देखकर वापस लौट गए। किसानों ने बताया कि सचिव आलोक कुमार एक सप्ताह पहले ही खाद के लिए चेक काट चुके हैं लेकिन अभी तक यूरिया दे नहीं पाए हैं। समिति सचिव आलोक कुमार ने कहा कि सोमवार को खाद दी जाएगी।
विज्ञापन


नौ में चार समितियों में ही खाद वितरण
फतेहपुर चौरासी। ब्लाॅक की नौ साधन सहकारी समितियों में से चार समितियों में शनिवार को खाद का वितरण किया गया। खाद के लिए किसानों की भीड़ जमा रही। एडीओ कोआपरेटिव आरके वर्मा ने बताया कि शनिवार को फतेहपुर चौरासी गढ़ी, बबुरिहा, राजेपुर व फरदापुर समिति में खाद का वितरण किया गया। पीईटी के चलते पुलिस बल नहीं मिल पाया। समिति पर किसानों की भीड़ लगी रही।

लोहचा इफ्को सेंटर पर खाद लेने पहुंचे किसान
अचलगंज। सिकंदरपुर कर्ण की 11 समितियों में यूरिया उपलब्ध है। इनका क्षेत्रवार वितरण शनिवार को किया गया। लोहचा इफ्को सेंटर में किसानों की काफी भीड़ रही। यहां पर सिकंदरपुर कर्ण के साथ बिछिया क्षेत्र के किसान भी खाद लेने पहुंच गए। इससे सेंटर पर भीड़ ज्यादा हो गई।

फोटो-33-साधन सहकारी समिति औरास के बंद गेट के बाहर खड़े किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें