फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सहकारी समितियों से खाद और बीज गायब

Fri, 17 Nov 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-8
विज्ञापन


-गेहूं व आलू की बुआई के समय खाद न मिलने से किसान परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पाटन। गेहूं व आलू की फसल के समय सहकारी समितियों से खाद व बीज गायब है। किसानों को मजबूरी में बाजार से अधिक दामों में खाद, बीज खरीदना पड़ रहा है।
भगवंतनगर क्षेत्र के रछोलिया, भगवानखेड़ा, नानमऊ, ऊंचगांव, करनाईपुर, मनिकापुर समेत अन्य कई साधन सहकारी समितियों में डीएपी व बीज किसानों को नहीं मिल पा रहा है। आलू व गेहूं की फसल बुआई का पीक समय होने के कारण क्षेत्र का किसान परेशान हैं।
किसान धुन्ना सिंह, सतीश वर्मा, अंकित पांडेय आदि ने बताया कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। किसान कन्हैया सिंह, आशू मिश्रा, अश्वनी, संजय आदि ने बताया कि धान की नर्सरी डालने से लेकर फसल कटने तक एक भी बार नहरों में इतना पानी नहीं उपलब्ध हो सका कि फसल की सिंचाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब रबी सीजन में डीएपी व बीज आदि के लिए समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्हें मजबूरी में 1350 के बजाए 1500 तक की कीमत चुकाकर बाजार से खाद खरीदनी पड़ रही है। एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि सहायक निबंधक से डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने संबंधी वार्ता हुई है। एसडीएम ने बढ़े दामों और मिलावटी खाद बिक्री के मामले में टीम बनाकर छापेमारी कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें