फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला पहलवान पल्लवी ने पलिया के रामसेवक को दी पटकनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विकासखंड गंजमुरादाबाद के ग्राम महोलिया में पारंपरिक दंगल में महिला व पुरुष पहलवान के बीच कुश्ती लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इसमें सुल्तानपुर की महिला पल्लवी ने पलिया के पुरुष पहलवान को पटकनी दी।
विज्ञापन

दंगल में दिल्ली, हरियाणा, कानपुर, उन्नाव तथा पंजाब से आए पुरुष तथा महिला पहलवान खूब दांवपेंच दिखाए। गंजमुरादाबाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह और पूर्व प्रधान जय सिंह पटेल ने तेजीपुर के सुनील पहलवान तथा हरियाणा के गुड्डू पहलवान का एक दूसरे से हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। इस पहली कुश्ती में सुनील विजयी घोषित हुए। महिला पहलवानों में आकांक्षा पहलवान कानपुर तथा अवनी पहलवान बुलंदशहर ने भी अखाड़ा में दांवपेंच आजमाए। जिसमें आकांक्षा ने अवनी को शिकस्त दी। आखिरी कुश्ती में सुल्तानपुर की पल्लवी ने जीत हासिल की। 50 कुश्तियों में विजयी पहलवानों को पुरस्कार स्वरूप नकद धनराशि दी गई। हारे पहलवानों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें