फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भीषण गर्मी में फाल्ट ने रुलाया, कई मोहल्लों की बिजली गुल

Sat, 17 May 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गर्मी बढ़ते ही लोकल फाल्ट भी बढ़ने लगे हैं। गुरुवार रात कुंदनरोड उपकेंद्र के पावर ट्रांसफाॅर्मर के केबल ज्वाइंट बॉक्स में आग लगने से करीब पांच घंटे तक कई मोहल्लों की बिजली गुल रही। रात भर बिजली न आने से लोग परेशान हुए। वहीं शुक्रवार शाम को शेखपुर नहर के पास कंडक्टर टूटने से कई मोहल्लों की बिजली गुल रही। इंदिरा नगर में दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे कुंदनरोड उपकेंद्र में लगे पांच एमवीए के पहले पावर ट्रांसफाॅर्मर के केबल ज्वाइंट बॉक्स में आग लग गई। आग तेज होने पर वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद करके बालू डालकर बुझाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक बॉक्स पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। इसके बाद मरम्मत शुरू हुई। उधर, बॉक्स जलने से कुंदनरोड, करोवन मोड़, मगरवारा, अकरमपुर, कलक्टरगंज फाटक, गांधीनगर आदि मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। रात भर क्षेत्रों में बिजली न आने से लोग परेशान हो गए। कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मरम्मत कर आपूर्ति चालू की।
उधर, शुक्रवार शाम करीब छह बजे शहर के बनकी देवी मंदिर शेखपुर नहर के पास पोल में लगा कंडक्टर टूटकर गिर गया। इससे शेखपुर नहर व बनकी देवी सहित कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। लोगों ने तुरंत अधिकारियों को फोन किया तो फाल्ट की जानकारी हुई। शाम सात बजे तक मरम्मत का काम जारी था। वहीं, इंदिरा नगर में जले एलटी केबल को बदलने का काम शुक्रवार को भी पूरा नहीं हो सका। इससे क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित रही। जेई दिव्यांशु कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने से लोड भी बढ़ रहा है। इससे ट्रांसफार्मर व केबल हीट हो रहे हैं। फिर भी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सामान्य रखने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें