फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पिता, दो बेटी व बेटे के पैरों में सूजन, मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव /मौरावां। पैरों में सूजन के चलते मां-बेटे की मौत के बाद अब परिवार के चार और लोगों के भी पैरों में सूजन आ गई है। सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची ने गांव में लोगों की जांच की। वहीं सभी को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई।
विज्ञापन

क्षेत्र के नैकहा गांव निवासी रामराज की पत्नी सुनीता (40) के पैरों में सूजन थी। पति ने इलाज कराया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। 18 फरवरी को सुनीता की मौत हो गई, जबकि इससे पहले 12 साल के बेटे शिवांक की मौत भी इसी कारण हुई थी। इसके बाद रामराज और बेटी शिवानी, पूजा व बेटे अनुज के पैरों में सूजन आ गई। जानकारी होने पर हिलौली पीएचसी प्रभारी ने सभी की जांच की। इसके बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों ने हालत गंभीर मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर कर दिया। शुक्रवार को डॉ. रवि के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। यहां गांव में लोगों की जांच की। एक किशोरी में फाइलेरिया के लक्षण मिले हैं। उसे जांच के लिए बुलाया गया है। इसके बाद टीम ने ग्रामीणों को फाइलेरिया की दवा खिलाई। वहीं, खून की जांच के लिए पीएचसी आने की बात कही। डॉ. रवि ने बताया कि अभी जांच चल रही है, फाइलेरिया की पुष्टि नहीं हुई। पीड़ित मेडिकल कॉलेज से घर आ गया है। उसे प्रेरित कर दोबारा मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा जा रहा है। इस दौरान रोहित कुमार, अभिषेक कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें