फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा गंभीर

Tue, 03 Feb 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो अन्य हादसों में चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


अजगैन थानाक्षेत्र के कोट झलोतर गांव निवासी आदिल अहमद (25) सोमवार को अपने पिता अब्दुल वाहिद (55) को बाइक में बैठाकर जिला अस्पताल दवा लेने आया था। दोपहर बाद करीब दो बजे घर लौट रहा था। आवास-विकास बाईपास तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक पीछे से टक्कर मारने के बाद कानपुर की ओर भागने लगा।

पुलिस ने लोगों की मदद से चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया। घायल पिता-पुत्र को पुलिस ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अब्दुल वाहिद को मृत घोषित कर दिया। आदिल का इलाज चल रहा है। उसके बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


उधर हरदोई मार्ग पर दोस्तीनगर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में फतेहपुर चौरासी निवासी शोभित और लोकनगर मोहल्ला निवासी सचिन पुत्र रामेंद्र घायल हो गए। रायबरेली मार्ग पर अचलगंज थानाक्षेत्र में रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से कानपुर के कैंट थानाक्षेत्र की गोल्फ कोर्स कॉलोनी निवासी मनीष पुत्र रामकिशन और राजकुमार पुत्र मथुरा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


अचलगंज थाने में तैनात सिपाही संजय चौरसिया ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें