फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल से फौरी राहत

विज्ञापन
टोल प्लाजा पर सेंसर मशीन लगाता कर्मचारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार से प्रस्तावित टोल प्लाजा शुरू नहीं हो पाया। सोमवार को पूरे दिन टोल प्लाजा से बिना टोल टैक्स दिए वाहन गुजरते रहे। टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों ने वाहनों को रोक-रोककर रिहर्सल का प्रयास किया। लखनऊ में कैबिनेट की बैठक में टोल प्लाजा की दरें तय होने के बाद ही टोल टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की जिले में कार्रदाई संस्था इफ्कान के प्रशासनिक अधिकारी अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि टोल टैक्स प्लाजा के निर्माण का काम जिले में पूरा कर लिया गया है। सभी मशीनें लगा दी गई हैं। वैसे तो सोमवार से टोल प्लाजा शुरू करने की तैयारी चल रही थी, पर शासन से दरें तय न हो पाने से मामला स्थगित कर दिया गया।

आगरा से लखनऊ तक टोल प्लाजा पर सीसीटीवी व सेंसर मशीन लगाने का काम भी पूरा कर दिया गया है। इस कार्य के लिए वान इंफ्राटेक प्रा.लि.की कंपनी ने सभी टोल प्लाजाओं पर अपनी मशीनें लगा दी हैं। कंपनी के एक्जूटिव हेड शिव भारद्वाज ने अमर उजाला से मोबाइल पर हुई वार्ता के दौरान बताया कि टोल प्लाजा पर टोल टैक्स लेने के लिए यूपीडा के कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। यूपीडा अपनी देखरेख में एक्सप्रेस वे पर टैक्स वसूली का काम करेगी।
विज्ञापन


टोल वसूलने की आलोचना
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर प्रदेश शासन द्वारा वाहनों से टोल टैक्स वसूले जाने को लेकर प्रदेश के पूर्व माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने भाजपा सरकार की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे पूर्व सीएम अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट था। इसके जरिए उनकी मंशा आगरा से लेकर लखनऊ तक आने वाले जिले के लोगों को व्यापारिक दृष्टि से लाभ पहुंचाने की थी। दिसंबर 2016 में एक्सप्रेस वे के लोकार्पण के दौरान तत्कालीन सीएम ने दो वर्ष तक वाहनों से टोल टैक्स न वसूले जाने का एलान किया था। इसके विपरीत भाजपा सरकार गुजरने वाले वाहनों से टैक्स वसूलकर क्षेत्र की प्रगति को रोक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें