फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसान का मौराही नदी के किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-17-मौराही नदी के किनारे पानी में शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन

18- पति का शव मिलने के बाद बिलखती पत्नी और अन्य परिजन। संवाद

पैर में जलने के निशान, गले में सूजन देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
सीओ और एसओ ने की जांच, पत्नी ने बताया कि पड़ोसी से चल रहा विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अचलगंज। थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में खेत गए किसान का पंपिंग सेट से दो सौ मीटर दूर मौराही नदी के पानी में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने जांच की। परिजनों ने पड़ोसी से विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है।
अचलगंज थानाक्षेत्र के हड़हा गांव निवासी नन्हे (55) बुधवार सुबह बेटे रतन के साथ गेहूं की फसल में पानी लगाने गए थे। बेटे मुताबिक दोपहर को वह खाना लेने घर आ गया। जब वापस खेत गया तो देखा पंपिंग सेट बंद था। पिता भी वहां नहीं थे। बाद में पंपिंग सेट से करीब दो सौ मीटर दूर पड़ोसी लाला के खेत के किनारे से निकली नदी के पानी में पिता का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

पिता के बाएं कंधे और पैर में लोहे जैसी गर्म धातु से जले के निशान थे, गले में भी सूजन थी। सूचना पर परिजन और ग्रामीण खेत पहुंचे। सीओ मधुपनाथ मिश्र ने भी मौका मुआयना किया। मृतक की पत्नी सुंदरी ने पुलिस को बताया कि उसने हाल ही में पति ने खेत खरीदा था। इस लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

पति की मौत से पत्नी और बच्चों में श्रवण कुमार, रामरतन, बऊन के साथ तीन बेटियां बेहाल हैं। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें