फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिला आश्वास्रन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। सदर तहसील क्षेत्र के गांव विभौरा चंदनपुर के मजरा पाही में सरकारी बंजर भूमि पर कब्जा बताकर प्रशासन के फसल जब्त करने की बात कहने से किसानाें की नाराजगी बढ़ती जा रही है। बुधवार को सैकड़ाें किसानों ने क्षेत्रीय विधायक व डीएम से मुलाकात कर न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

विभौरा चंदनपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोनू तिवारी ने बंजर भूमि पर कब्जा किए जाने का आरोप लगा तहसील प्रशासन से गेहूं की खड़ी फसल की नीलामी कराने की मांग की थी। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री हरिपाल सिंह यादव ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने किसानों के शोषण का आरोप लगाया। सोमवार को जांच करने पहुंची नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा व उनकी टीम को नक्शा व किसानों की इंतखाब में काफी अंतर मिला था।
इससे टीम लौट गई थी। मंगलवार को भी दोनों पक्षों की एसडीएम के सामने बहस हुई थी। एसडीएम ने आश्वासन दिया था कि जिन किसानों के पास इंतखाब में जितनी जमीन होगी, उतनी फसल दी जाएगी। शेष फसल को तहसील प्रशासन कब्जे में लेगा। इससे नाराज किसान बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री हरिपाल यादव के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक आशुतोष शुक्ला से मिले। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानाें को हर कीमत पर न्याय मिलेगा। उसके बाद किसान डीएम रविंद्र कुमार से मिले और न्याय की गुहार लगाई। डीएम ने भी किसानों को न्याय दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें