फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की हालत में पड़ोसी के घर के बाहर मिला किसान, मौत

विज्ञापन
मृतक इंद्रसेन की फाइल फोटो । - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज(उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के सूरजखेड़ा में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। भाई के अनुसार गांव के दो लोग गुरुवार शाम उसे अपने साथ ले गए और रात लगभग 8 बजे नशे की हालत में दरवाजे पर छोड़कर चले गए थे। उसे उठाकर चारपाई पर लेटाया गया। सुबह चारपाई पर वह मृत मिला। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बेटे ने पिता को साथ ले जाने वाले गांव के दो लोगों पर शराब में जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत धौरा के मजरा सूरजखेड़ा निवासी किसान इंद्रसेन (40) पुत्र हेमराज लोधी का शव शुक्रवार सुबह घर में चारपाई पर मिला। मृतक के भाई वीरेंद्र के अनुसार गांव के दो लोग गुरुवार शाम 4 बजे इंद्रसेन को अपने साथ लेकर चले गए। शाम 8 बजे दोनों पड़ोसी के घर के बाहर उसे नशे की हालत में छोड़कर चले गए। पड़ोसियों की मदद से उसे घर लाकर चारपाई पर लेटाया गया। भाई इंद्रसेन के मुंह से झाग निकलता देख परिजनों ने शराब के नशे की बात सोच ध्यान नहीं दिया। सुबह 9 बजे 12 वर्षीय छोटी बेटी सुमन उसे खाना खाने के लिए जगाने पहुंची तो सांसें रुकी देख चीख पड़ी। मृतक के भाई के अनुसार उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे बेटे सुधीर ने गांव के दो लोगों पर पिता को शराब में जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
मृतक इंद्रसेन की पत्नी बालेश्वरी बुधवार अपने मायके अचलगंज थाना क्षेत्र के जहराखेड़ा में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। पति की मौत की सूचना पर वह घर पहुंची और बच्चों से लिपटकर बिलख उठी। परिजनों के अनुसार मृतक के दो पुत्र पवन (18) व सुधीर (14) के अलावा 12 साल की बेटी सुमन है। प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें