फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-15-प्रकाश राजपूत (फाइल फोटो)। स्त्रोत: परिजन
विज्ञापन


पैदल सड़क पार करते समय हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनिक। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर तुर्कमान नगर के पास सड़क पार कर रहे अधेड़ को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को नर्सिंगहोम भेजा, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के तुर्कमान नगर निवासी प्रकाश राजपूत (55) खेती करते थे। पत्नी उमा के मुताबिक शनिवार शाम वह बाजार से सब्जी लेकर पैदल घर लौट रहे थे। गांव के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर घायल गए थे। पुलिस ने नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजन बेहाल हैं। राजपूत का बेटा सुधीर अग्निशमन विभाग में काम करता है और हमीरपुर जिले में तैनात है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें