फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर छज्जा ढहा, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। थाना क्षेत्र के देवरी गांव में रविवार शाम घर की छत पर गया किसान जर्जर छज्जा ढहने से गिर गया। मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हुए किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

देवरी गांव निवासी दिनेश (40) रविवार शाम घर की छत पर गया था। इसी दौरान जर्जर छज्जा ढह गया। छज्जे के साथ दिनेश नीचे जा गिरा। शोर सुनकर परिजन बाहर आए तो सन्न रह गए। उन्हाेंने आनन फानन मलबे में दबे दिनेश को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए।
लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी सांसें थम गईं। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर ले आए। रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दिनेश की मौत से पत्नी बिंदेश्वरी, बेटे सुधीर, मुन्नीलाल व बेटी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें