फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के उन्नाव-हरदोई मार्ग पर रऊकरना के पास चारा लेकर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया है। मौके पर मौत हो गई है। दोनों ओर का यातायात रुक गया। ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन एसओ ने मुआवजे का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने चकलवंशी में ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के रऊकरना निवासी जगदीश (45) पुत्र बहादुर अपने खेत चारा लेने गया था। शाम को खेत से हरा चारा लेकर घर जा रहा था। रऊकरना माइनर के पास तेज रफ्तार हरदोई की ओर जा रहे ट्रक ने कुचल दिया। दर्दनाक मौत से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और मार्ग जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजबहादुर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जगदीश की मौत से पत्नी जमुना और दो बेटी कोमल व सुमन रो-रोकर बेहाल हो गईं। दो बेटे रजनेश व रजेलाल दिल्ली में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें