फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी की पूंछ पकड़ गंगा पार कर रहे किसान की डूबने से मौत

विज्ञापन
गंगा में डूबे मृतक किसान रामू का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी(उन्नाव)। भैंस की पूंछ पकड़ कर गंगा की उप धारा पार कर रहा किसान डूब गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से शव ढूंढने का काफी प्रयास किया। आठ घंटे बाद मिले शव को थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फ तेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत खानपुर बिचौली के मजरा भदेहरा निवासी रामू (35) पुत्र बाबूलाल बटाई खेती करके परिवार का पालन करता था। गुरुवार सुबह 9 बजे के करीब तिल्ली की फ सल देखने के लिए खेत व गांव के बीच बह रही गंगा की उप धारा को वह भैंस की पूंछ पकड़ कर पार कर रहा था। तेज बहाव होने से भैंस की पूंछ उसके हाथ से छूट गई और वह डूब गया। इसी दौरान अपनी भैंस चराने जा रहे पास के गांव खलकखेड़ा निवासी विनोद की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। जब तक ग्रामीण नाव की व्यवस्था कर पहुंचते रामू डूब गया। सूचना पर पुलिस ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू कराई। काफी देर बाद घटनास्थल से पांच किमी दूर बंदी माता घाट के पास मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में रामू का शव फंसा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पुत्री राधा (13), पुत्र श्रवण (11) व विशाल (8) का रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी पांच वर्ष परिवार को छोड़कर चली गई थी। रामू की मौत से तीनों बच्चों का सहारा छिन गया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दो धाराओं के बीच में खेत बन जाते हैं टापू
गंगा की मुख्य धारा से कटकर एक धारा बरसात में ग्राम भदेहरा के किनारे से बहने लगती है जिससे दोनों धाराओं के बीच में खेत टापू बन जाते है। खेतों की देखभाल के साथ ग्रामीण जानवर भी इस क्षेत्र में चराते हैं। चरवाहा व कुछ ग्रामीण प्रतिदिन जानवरों की पूंछ पकड़कर धारा पार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें