सफीपुर। त्योहार पर लुधियाना से घर आए दो दोस्तों में 1700 रुपये को लेकर विवाद हो गया। एक के परिजनों ने दूसरे के घर वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घायल हुए चार लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के अहमदाबाद माथर निवासी रोशन, पड़ोसी सागर के साथ पंजाब के लुधियाना में साथ रहकर मजदूरी करते हैं। दिवाली के पर्व पर मंगलवार सुबह घर आए थे। रामऔतार ने बेटे सागर से रहने के खर्च की जानकारी ली तो पता चला साथ रहने वाले रोशन के पास 1700 रुपये शेष हैं।
रामऔतार रोशन के घर रुपये मांगने गया तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद के साथ मारपीट शुरू हो गई। पिता के साथ मारपीट की सूचना पर सागर, अंकित सचिन, शोभित और अतुल ने मौके पर पहुंच रोशन उसके पिता राजू, बाबा रूपन और छोटे भाई राहुल को जमकर पीटा। चारों घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।