फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता रानी की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

Thu, 22 Oct 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गाष्टमी पर जिले में जगह-जगह कन्याभोज का आयोजन किया गया। मंदिरों व घरों में हवन-पूजन के साथ भजन- कीर्तन की धूम रही। भक्तों ने व्रत रखकर मातारानी की उपासना की। शहर व ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी । तड़के से देर रात तक मंदिर परिसर माता के जयकारों से गुंजते रहे।
विज्ञापन


  लाउडस्पीकरों पर बज रहे भजनों से वातावरण भक्तिमय रहा। बुधवार को दुर्गाष्टमी पर भक्तों ने देवी दुर्गा के आठवें रूप महागौरी की श्रद्धा से उपासना की।  शहर के कल्याणी, मां दुर्गा व पूर्णा देवी मंदिरों में भारी भीड़ रही। सुबह  मंदिरों के पट खुलते ही भक्त मां के दर्शनों के लिए पहुंचने लगे।


 दोपहर में तो भीड़ इस कदर बढ़ गई कि श्रृद्धालुओं को लाइन लगानी पड़ीं। अष्टमी के कारण कन्याभोज की धूम रही। मंदिरों में भक्तों ने कन्याओं को भोज कराया। । इसके अलावा कल्याणी देवी मंदिर परिसर में बने यज्ञकुंड में सैकड़ों भक्तों ने आहुतियां डालकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


श्रृद्धालुओं ने मां को चुनरी, फल और फूल आदि चढ़ाकर उन्हें प्रसन्न किया। घरों में पूरे दिन हवन -पूजन चलता रहा। भक्तों ने व्रत रखकर देवी उपासना की। मंदिरों व घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ चलता रहा। ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिरों में भी भीड़ के कारण मेला सा लगा रहा। लाउडस्पीकरों पर दिनभर माता के गीत बजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें