फोटो नंबर 21-आशीष तिवारी (फाइल फोटो) स्रोत:परिजन
सोनिक (उन्नाव)। राजेपुर गांव में फैक्टरी कर्मी का शव चारपाई पर पड़ा मिला। पत्नी ने परिवार वालों को सूचना दी। जीभ निकली होने और वीर्य मिलने पर भाई ने हत्या की आशंका जताई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। भाई ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस फंदा कसने या गला दबाने से जीभ निकलने अंदेशा जता रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
अचलगंज थाना के धन्नीपुर गांव निवासी आशीष तिवारी उर्फ गुड्डू (40) सात साल से पत्नी ऊषा के साथ दही थाना के राजेपुर में घर बनाकर रह रहा था। वह गहरा स्थित एक जूता फैक्टरी में काम करता था। गुरुवार रात वह वह खाना खाने के बाद सो गया। शुक्रवार सुबह वह नहीं उठा। पत्नी ने पति की मौत की सूचना ससुराल वालों के साथ रिश्तेदारों को दी। सभी के एकत्र होने के बाद मृतक के भाई कनक को मामला संदिग्ध समझ में आने पर उसने पुलिस को सूचना दे दी।
दही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच जांच की। जीभ बाहर निकलने के साथ वीर्य निकला देख उन्हें भी घटना संदिग्ध लगी, जबकि शरीर पर और कोई चोट नहीं नजर आई। फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए और शाम चार बजे शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। बेटे की मौत से मां मंजू, पत्नी, दो बेटी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।