फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: साफ सफाई न होने और मानकविहीन मिठाई बनाने पर बंद कराया कारखाना

Wed, 06 Aug 2025 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
मानकविहीन पाए गई मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों को नष्ट करातीं सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह।  - फोटो : मानकविहीन पाए गई मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों को नष्ट करातीं सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह।
विज्ञापन
उन्नाव। सफाई न होने और मानकविहीन मिठाई बनते मिलने पर सहायक खाद्य आयुक्त ने शहर के एक मिठाई दुकान में छेना, खोया नष्ट कराया और कारखाना बंद कराया। वहीं दो अन्य मिठाई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त प्रियंका सिंह ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ पीडीनगर स्थित गंगाराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में जांच की। मिलावट के संदेह पर अंजीर व तिरंगा बर्फी के साथ खोये का नमूना लिया। इसके अलावा गंदगी व मानकविहीन मिठाई बनते पाए जाने पर छेना, खोया और बत्तीसा मिठाई नष्ट कराई। सहायक खाद्य आयुक्त ने नोटिस दी और जवाब आने तक मिठाई कारखाना बंद रखने का आदेश दिया।
इसके बाद टीम ने शुक्लागंज में मिलावट के संदेह पर खोया, छेना और पिस्तापाक मिठाई का नमूना लिया। यहां 10 किलो बूंदी लड्डू, दो किलो काजू और सात किलो खोया की मिठाई नष्ट कराई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सहजनी स्थित एक दुकान में लाल मिर्च पाउडर और मीठी चटनी का नमूना लिया और खाद्य सामग्री बनाने में मानकों का पालन न करने पर नोटिस दिया। यहीं पर एक अन्य दुकान से छेना व बर्फी का सैंपल लेते हुए नोटिस दिया। एक दुकान से बर्फी का नमूना लिया। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें