फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर होगा रूट डायवर्जन

Thu, 22 Dec 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
highway - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिन स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू है वहां से ट्रैफिक का रूट बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

21 नवंबर को भारी तामझाम के बीच एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होने के बाद अब इसे 23 दिसंबर से पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा। 302 किमी लंबे एक्सप्रेस वे के उन्नाव जिले में कुल लंबाई 51 किमी में है। अभी कई स्थानों पर काम चल रहा है। औरास कस्बा में सई नदी पर निर्माणाधीन दोनों पुलों का पचीस प्रतिशत काम अभी बाकी है। सरिया का जाल और शटरिंग का काम ही पूरा हुआ है। स्लैब डालने की तैयारी पूरी हो चुकी है। लेकिन स्लैब पक्का होने और फिनिशिंग में कम से कम पंद्रह दिन का वक्त लगेगा। गंजमुरादाबाद, बांगरमऊ और सफीपुर तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर सेफ्टी ग्रिल, सर्विस रोड, डिवाइडर, रोड लाइट, रोड शाइन का काम बाकी है। गंजमुरादाबाद ब्लाक में एक पुलिया निर्माण के दौरान दो श्रमिकों की मौत के बाद करीब हफ्ते भर बाद दोबारा काम शुरू हो गया है। कुछ स्थानों पर सड़क के दोनों ओर की मिट्टी को फटने से रोकने के लिए बारवेट, साइड रेलिंग, सेफ्टी वाल का काफी काम बाकी है।

कोहरे में सिक्योरिटी को लेकर पुलिस पसीना-पसीना
अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार हुआ तो शुक्रवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक तूफानी रफ्तार शुरू हो जाएगी। निर्माण पूरा न होने से कई स्थानों पर रूट डायवर्जन तो कहीं सिक्योरिटी के मानक पूरे न होने से पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। 51 किमी दायरे के लिए यूपी 100 की चार गाड़ियां तैनात की हैं। लेकिन खुला व मैदानी क्षेत्र होने से कोहरे या किसी जानवर के आने से हादसों का खतरा बना हुआ है। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि बांगरमऊ के जगटापुर गांव के पास यूपी 100 की दो इनोवा और दो बोलेरो रहेंगी। इसके अलावा संबंधित थानाक्षेत्र की पुलिस भी एक्सप्रेस-वे पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां काम पूरा नहीं वहां रूट डावर्जन होगा
यूपीडा के एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि शासन से मिली अभी तक की सूचना के अनुसार 23 दिसंबर से एक्सप्रेस-वे को पब्लिक के लिए खोला जाएगा। बताया कि पूरे मार्ग का सिक्योरिटी आडिट किया जा रहा है। जिन स्थानों पर काम बाकी है वहां ट्रैफिक का रूट डायवर्ट किया जराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें