फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी-छिपे मिलकर किया प्यार का इजहार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हिंदू संगठनों के विरोध के चलते प्रेमी जोड़े खुलकर न मिल सके लेकिन चोरी-चोरी मिलकर प्यार का इजहार किया। इस दौरान कइयों की प्रेमिकाओं ने गुलाब स्वीकार करके उनका प्यार स्वीकार कर लिया जबकि कइयों के दिल भी टूटे। विरोध को देखते हुए पुलिस भी सतर्क रही। निराला पार्क व पक्षी विहार के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रेमियों ने अपनी प्रेमिकाओं को गुलाब का फूल देकर प्यार का इजहार किया। इसके साथ ही गिफ्टों का भी आदान-प्रदान हुआ। प्रेमियों ने अपनी वेलेंटाइन को बुके, रिस्ट वॉच, क्रिस्टल शोपीस, अंगूठी आदि वस्तुएं भी भेंट की। हालांकि हिंदू संगठनों के विरोध को देखते हुए प्रेमी जोड़े खुलकर न मिल सके। फिर भी चोरी छिपे कैफों, रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर मिलकर प्यार का इजहार करने से न चूके। उन्नाव जंक्शन पर प्रेमी जोड़े एक-दूसरे का हाथ थामे टहलते देखे गए। कई प्रेमी जोड़े लांग ड्राइव पर निकल गए। एकांत व ग्रामीण इलाकों में जाकर अपने प्यार का इजहार किया और गिफ्ट देकर उन्हें खुश किया। निराला पार्क के बाहर पुलिस की मौजूदगी के चलते प्रेमी जोड़े अंदर जाने की हिम्मत न जुटा सके। महिला एसओ ने कई बार पार्क के अंदर जाकर चेकिंग की। पूरे दिन पार्क के बाहर पुलिस तैनात रही। नवाबगंज पक्षीविहार में भी ज्यादा भीड़ नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें