फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की 6 मुकदमों में हुई न्यायालय पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की शुक्रवार को विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन छह मुकदमों में पेशी हुई। दिल्ली पुलिस सुबह दस बजे आरोपी चाचा को तिहाड़ जेल से जिला न्यायालय लाई। वकीलों के कार्य बहिष्कार पर होने से सीजेएम के न्यायालय में चल रहे सफेदा मामले की सुनवाई की अगली तारीख पेशी 24 फरवरी व अन्य मामलों की सुनवाई के लिए 28 फरवरी तय की गई है।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के छह मुकदमों की सुनवाई के लिए आरोपी चाचा को तिहाड़ जेल से जिला सत्र न्यायालय लाया गया। एडीजे षष्ठ के न्यायालय में विचाराधीन विधायक पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए प्राण घातक हमले के मामले में सुनवाई होनी थी। लेकिन न्यायाधीश के स्थानांतरण के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अगली पेशी तारीख के लिए 28 फरवरी दी गई। सीजेएम विराट सक्सेना के न्यायालय में चल रहे न्यायिक अभिलेखों में सफेदा (व्हाइटनर) लगाने के मामले में वकीलों की हड़ताल के सुनवाई नहीं हुई और अगली तारीख 24 फरवरी लगा दी गई। वहीं, एसीजेएम तृतीय प्रमोद कुमार के न्यायालय में विचाराधीन पीड़िता के उम्र संबंधी फर्जी प्रपत्र देने के मामले के साथ इसी न्यायालय में सीबीआई के गवाह की मौत के बाद उसे जहर देकर मारने की झूठी सूचना देकर पुलिस को कब्र खुदवाने के मामले व फर्जी टीसी मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। वहीं, न्यायिक मजिस्ट्रेट शमीना जमील के न्यायालय में पीड़िता के चाचा व उनकी पत्नी (अब मृत) पर दर्ज मानहानि के मुकदमे में सुनवाई होनी थी। लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो पाई और इन सभी मामलों की सुनवाई के लिए 28 फरवरी की तिथि दी गई।
दुष्कर्म पीड़िता के चाचा व उसकी पत्नी पर 1 नवंबर 2017 को विधायक पक्ष ने माखी थाने में अवैध वसूली, आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में मानहानि की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोप पत्र एसीजेएम तृतीय कोर्ट में दाखिल किए थे। इस मामले में भी आरोपी चाचा को न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने उन्नाव जिले में विचाराधीन सभी मुकदमों की पैरवी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता कृपाशंकर सिंह को अपना अधिवक्ता बनाया है। अबतक मुकदमों की सुनवाई कर रहे अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी के स्थान पर कृपाशंकर सिंह मुकदमों की पैरवी करेंगे। उन्होंने बताया कि आरोपी चाचा पर सभी मुकदमों में उन्होंने अपना वकालतनामा भी लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें