फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन होंगे जिले के सभी परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। यूपी बोर्ड परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इंटरनेट की मदद से मजिस्ट्ेट स्तर के अधिकारी परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी करेंगे। पिछले वर्ष कई केंद्रों में बोलकर नकल कराने के मामले सामने आने पर शासन ने यह फैसला लिया है। पहली बार सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को पूरी तरह से नकलविहीन बनाने के लिए प्रदेश सरकार परीक्षा केंद्रों की आनलाइन कैमरों से निगरानी करेगा। परीक्षा केंद्रों का चयन हो जाने के बाद बोर्ड की ओर से ऑनलाइन निगरानी के संबंध में दिशा निर्देश सभी स्कूलों को भेज दिए जाएंगे। संवेदनशील और अति संवेदनशील स्कूलों की खासतौर से निगरानी की तैयारी है। कंट्रोलरूम संचालन में कोई दिक्कत न आए इसके लिए शिक्षा विभाग के अलावा दूसरे विभाग के अफसरों को भी कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी जाएगी। ताकि नकल माफिया अपने मंसूबों में सफल न हो पाएं। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने स्कूलों से आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने को कहा है। इनमें सीसी टीवी कैमरे, वायस रिकॉर्डर, वेबकास्टिंग के लिए राउटर(यह उपकरण कई नेटवर्कों को जोड़ने का काम करता है) और फोर जी इंटरनेट कनेक्शन की जानकारी देने को कहा गया है। जिन स्कूलों में यह सुविधाएं होगी उन्हें केंद्र निर्धारण की सुविधा दी जाएगी। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव के निर्देशानुसार सभी स्कूलों से सूचनाएं मांगी गई हैं।
डीआईओएस कार्यालय में जमा होने लगे नामावली फार्म
बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के नाम प्रयागराज बोर्ड को भेजे जाते हैं। ताकि वहां से उनका प्रवेशपत्र बनकर आ सके। यह सूची इसी सप्ताह भेजी जानी है। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय में स्कूलों से नामावाली फार्म के लिफाफे जमा कराए गए। नामवाली फार्म के लिफाफे जमा करने के लिए सुबह से स्कूलों के बाबू कार्यालय आ गए थे। शाम करीब तीन बजे तक परीक्षा का पटल देख रहे बाबू वृंदावन के पास छात्रों के नाम के लिफाफे जमा किए गए। बाबू वृंदावन ने बताया कि लिफाफे जमा होने के बाद नामों की सीट बनाकर बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें