चकरनगर। ब्लॉक क्षेत्र के पिपरौली गढ़िया गांव में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार रात अकोड़ा इलैवन मध्य प्रदेश और इटावा इलैवन टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में इटावा इलैवन ने छह विकेट से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर इटावा इलैवन के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अकोड़ा इलैवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 113 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटावा इलैवन की शुरुआत अच्छी रही। टीम के बल्लेबाज अभी कुमार ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शार्ट खेलकर 54 रन बनाए। इटावा इलैवन ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच समाप्त होने के बाद आयोजकों ने अभी कुमार को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।