फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गलन बढ़ी, फसल को लाभ

Wed, 20 Jan 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को हुई बारिश ने जनजीवन की रफ्तार को थाम दिया। लोग घरों में दुबके रहे। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को पूरे दिन जारी रही। इसके चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन



मंगलवार को न्यूनतम तापमान में जहां एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई तो वहीं अधिकतम तापमान चार डिग्री तक लुढ़क गया। बारिश ने शहर की सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।


जानकारों के अनुसार, यह बारिश एक ओर जहां गेहूं की फसल को फायदा पहुंचा सकती है। वहीं फूल वाली फसलों व सब्जी को इससे नुकसान भी हो सकता है।

 
मंगलवार को पूरे दिन सूर्यदेव बादलों की ओट से बाहर नहीं आए। दिनभर जहां रुक-रुककर बारिश होती रही वहीं कई बार तेज बारिश ने भी लोगों को परेशान किया।


शाम ढलते ही ठंड का कहर और बढ़ गया। दिनभर की बारिश के बाद शाम को कोहरे ने लोगों की परेशान को बढ़ा दिया। शहर की सड़काें, बाजारों व प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


 
सड़क पर चलने वाले राहगीर अलाव का आसरा ढूढ़ते रहे। लोगों को जहां भी आग जलती दिखती थी, लोग वहां  पहुंचकर ठंड दूर करने की कोशिश कर रहे थे। बारिश के साथ चल रही शीतलहर ने लोगाें को हाड़कपाऊ ठंड का अहसास कराया।


शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए और दुकानदारों ने भी शाम ढलते ही दुकानें बंद कर दी। भीषण गलन में लोगों की उंगलियों ने भी काम करना बंद कर दिया। लोगों ने अलाव के सामने बैठकर व रजाई में दुबककर दिन काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें