फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा शंकर अध्यक्ष व सूर्य प्रकाश महामंत्री

Tue, 19 Jan 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक सम्मेलन व निर्वाचन सोमवार को राजा शंकर सहाय इंटर कालेज में चुनाव अधिकारी मंडलीय मंत्री तुलसीराम मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से उमा शंकर तिवारी को अध्यक्ष व सूर्य प्रकाश मिश्र को महामंत्री घोषित किया गया।
विज्ञापन


साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का गठन अध्यक्ष व महामंत्री करेंगे।
प्रदेशीय मंत्री हेमराज सिंह गौर ने शिक्षकों से ओम प्रकाश शर्मा के हाथों को मजबूत करने की बात कहते हुए विधान परिषद निर्वाचन में संगठन के प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।

सम्मेलन को कानपुर मंडल के मंडलीय मंत्री आरसी यादव, सतीशचंद्र मिश्रा, नेम सिंह यादव, विनय कुमार पांडेय व हनुमंत सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन प्रदेशीय कार्यसमिति के सदस्य कौशल किशोर मिश्र ने किया। इस दौरान अजय कुमार अवस्थी, ज्ञानेंद्र, डॉ. योगेश साहू, प्रदीप, योगेंद्र निर्मल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें