फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी में शुरू हुई इमरजेंसी

Sun, 01 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला मोतीनगर में शनिवार से नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत हो गई। स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को इमरजेंसी सुविधा दी जाने लगी हैं।
विज्ञापन


गंभीर घायलाें को अभी प्राथमिक उपचार यहीं मिल सकेगा। सुविधाओं के अभाव में अभी मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है।

बिल्डिंग में पूरी व्यवस्था न होने से लगभग दो माह से यह संचालित नहीं हो पा रहा है। मोती नगर मोहल्ले की सभासद अंजू पांडेय व सेतु फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रेमा श्रीवास्तव व जन सेवक बृजेश पांडेय लगातार स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने के लिए सीएमओ से मुलाकात करते रहे।

सीएमओ ने मकान मालिक को निर्देश देकर जल्द से जल्द बिल्डिंग की व्यवस्था सही कराने के निर्देश दिए। बिल्डिंग में सारी व्यवस्थाएं होने के बाद स्टाफ का भी चयन कर दिया गया।
विज्ञापन


इसमें डॉ. नितिन चौधरी, स्टाफ नर्स अर्चना मिश्रा, शिप्रा गौतम के अलावा फार्मेसिस्ट नवीन त्रिवेदी, लैब टेकिभनशियन अंकित कुमार, वार्ड ब्वाय राहुल सोनकर, वार्ड आया पूजा, के अलावा आठ एएनएम, स्वीपर व चौकीदार की तैनाती की गई है।

नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने की भी व्यवस्था है लेकिन सुविधाओं के अभाव में अभी लोगों को इसके लिए इंतजार करना होगा। इसकी शुरुआत हो जाने से हाइवे पर होने वाले एक्सीडेंटल मरीजों को प्राथमिक उपचार यहीं मिल जाएगा। जाम के झाम में उन्हें फंसने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. गीता यादव ने बताया कि नगरीय स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत करा दी गई है। जल्द ही वहां अन्य व्यवस्थाएं भी करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें