फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह अधिकारी रहे नदारत, कार्रवाई की तैयारी

Wed, 02 Mar 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा ब्लाक में तहसील दिवस के दौरान ग्यारह अधिकारी नदारत मिले। एसडीएम प्रशांत भारतीय ने कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है। उधर, हसनगंज में डीएम सौम्या अग्रवाल ने शिकायतें सुनी। अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण कर फरियादी को मोबाइल पर इसकी सूचना दें।
विज्ञापन


 हसनगंज में तहसील में डीएम ने कहा कि तहसील दिवस के संदर्भ में मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायतकर्ता से निस्तारण की संस्तुति की जाती है। इसलिए इसमें लापरवाही न बरतेे। एसपी नेहा पांडेय ने शिकायतों को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश थानाध्यक्षों को दिए। तहसील दिवस में कुल 182 शिकायतें आईं। तहसील दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

बांगरमऊ में तहसील दिवस में 16 प्रार्थनापत्र में एक भी निस्तारित नहीं हुआ। वहीं, बीघापुर तहसील में एडीएम ने शिकायतें सुनीं। पुरवा में एसडीएम प्रशांत भारतीय ने समस्याएं सुनी। कुल 15 प्रार्थनापत्र आए जिनमें से कोई भी निस्तारित नहीं हुआ। यहां 11 विभागों के अधिकारी नदारत रहे। जिस पर एसडीएम ने कार्रवाई के लिये डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें