फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आपूर्ति लाइन में फाल्ट से 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 22 Aug 2025 02:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां (उन्नाव)। बिजली उपकेंद्र हिलौली से जुड़ी आपूर्ति लाइन (33 हजार केवी लाइन) में बुधवार रात खराबी से 12 घंटे तक 50 से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

हिलौली उपकेंद्र से लउवा, करदहा, कटरा व हरदी समेत पांच फीडरों का संचालन होता है। बुधवार रात करीब 1:50 बजे अचानक 33 हजार लाइन में खराबी आ गई। इससे सभी फीडरों की आपूर्ति बंद हो गई। आधी रात से दोपहर तक लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। गुरुवार को दिन में लाइनमैनों ने फॉल्ट खोजना शुरू किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे फाल्ट सही कर आपूर्ति बहाल हुई। तब लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली। अवर अभियंता हिलौली बसंतलाल ने बताया कि रात में लाइन का तार टूट गया था। इससे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही थी।दिन में फाल्ट खोजकर मरम्मत कार्य कराया गया और उसके बाद बंद आपूर्ति चालू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें