फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश के बाद मुश्किलों की बाढ़

विज्ञापन
शुक्रवार को आंधी से सिविल लाइन प्राथमिक स्कूल के बाहर गिरा पेड़। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शुक्रवार रात आई आधे घंटे की आंधी और बारिश लोगों के लिए मुसीबत लेकर आई। रात आठ बजे सोनिक पावर हाउस से पीडीनगर उपकेंद्र तक गई भूमिगत विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। इसकी मरम्मत करने में तड़के तीन बज गए। जैसे ही आपूर्ति शुरू करने का प्रयास हुआ तो गदनखेड़ा में फाल्ट हो गया। इसके कारण पांच फीडरों से जुड़े 30 मोहल्लों के 50 हजार लोग नौ घंटे परेशान रहे। लोगों ने छत पर टहलकर रात गुजारी। शनिवार सुबह पांच बजे आपूर्ति चालू हो पाई। वहीं सिविल लाइंस सहित कई क्षेत्रों की बिजली रात दो बजे तक बाधित रही।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम आंधी आने से शहर के सभी उपकेंद्र दो घंटे बंद रहे। रात आठ बजे सोनिक पावर हाउस से पीडी नगर उपकेंद्र तक गई भूमिगत लाइन में फाल्ट होने से पीडी नगर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सोनिक के पास करीब चार किमी लाइन में फाल्ट रहा। इसे ठीक करने के लिए लखनऊ से लोकेटर की सहायता लेनी पड़ी। जिसके बाद मरम्मत हो सकी। पीडी नगर, टाउन वन, टाफव टू, जी स्कूल और गदनखेड़ा की बिजली आपूर्ति बंद रही। शनिवार सुबह पांच बजे बिजली आई। गदनखेड़ा में दोपहर में आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन

पेड़ गिरने से बिजली गुल
आंधी आने के साथ ही कब्बाखेड़ा उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई। सिविल लाइन प्राथमिक स्कूल के पास पेड़ गिरने से तार टूट गए। इन्हें ठीक करने में चार घंटे लगे। रात करीब 11 बजे बिजली आ सकी।
भूमिगत लाइन में फाल्ट से पीडी नगर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रात में भी कर्मी मरम्मत में लगे रहे। वहीं गदनखेड़ा में आए फाल्ट को दोपहर में ठीक किया गया। उपकेंद्र से बिजली बहाल कर दी गई है। - एससी शर्मा, एक्सईएन विद्युत
उपभोक्ताओं की शिकायतों का होगा निस्तारण
उन्नाव। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए विभाग प्रत्येक सोमवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सुनवाई करेगा। सभी एक्सईएन कार्यालय में अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करेंगे। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर विभाग संभव पोर्टल के माध्यम से समस्याएं सुनेगा। अधिशासी अभियंता प्रथम एससी शर्मा ने बताया कि ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर व्यवस्था लागू की गई है। (संवाद)

भूमिगत बिजली लाइन की मरम्मत करते कर्मी। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें